महाविद्यालय में विशेष व्याख्यान एवं हिंदी सप्ताह के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
विद्यार्थियों को नवाचार, नए विचार और कौशल विकास के अवसरों की दी जानकारी
पाटन : राजकीय महाविद्यालय पाटन में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं कौशल विकास प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.एल. मीणा ने की। वहीं हिंदी सप्ताह के तहत छात्र-छात्राओं के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
मुख्य वक्ता सूचना, प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सहायक प्रोग्रामर अमीलाल गोदारा ने विद्यार्थियों को नवाचार और नए विचारों से संबंधित विभिन्न स्तरों पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। ‘माय भारत’ के पाटन प्रतिनिधि महेंद्र सैनी ने युवाओं को पोर्टल की गतिविधियों एवं इसके माध्यम से मिलने वाले कौशल विकास के अवसरों की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी सप्ताह के तहत आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता श्रीमती सरोज गुर्जर के नेतृत्व में संपन्न हुई। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं ‘माय भारत’ प्रभारी किरण यादव ने विद्यार्थियों को विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन ज्योति शर्मा ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में सहायक आचार्य रितु शर्मा एवं दिनेश बैरवा का सहयोग रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय का शैक्षणिक स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2369405

