1,079 पूर्व सैनिकों ने दर्ज कराईं समस्याएं, 911 का मौके पर हुआ समाधान
जीवंसर में सिग्नल्स रिकॉर्ड्स का आउटरीच कार्यक्रम, शेष मामलों के 7 दिन में निस्तारण का आश्वासन
झुंझुनूं : पूर्व सैनिकों, युद्ध वीरांगनाओं और उनके परिवारों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सिग्नल्स रिकॉर्ड्स की ओर से गुरुवार को बाबा सेओकरण दास मंदिर, जीवंसर में पूर्व सैनिक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के 1,079 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। विभिन्न सैन्य रिकॉर्ड कार्यालयों और शाखाओं की ओर से लगाए गए शिकायत निवारण एवं हेल्पलाइन स्टॉल पर 911 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों ने अपने स्तर पर लेते हुए अधिकतम सात दिन में समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का आयोजन सिग्नल्स रिकॉर्ड्स के कर्नल सुरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एस.पी.एस. कटेवा, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल के.के. रेप्सवाल, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राजेंद्र सिंह शेखावत मौजूद रहे। अतिथियों ने पूर्व सैनिकों की सेवाओं और राष्ट्र के प्रति योगदान को नमन करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

एक ही जगह कई समस्याओं का समाधान
कार्यक्रम में सिग्नल, आर्म्ड, एयर डिफेंस, एविएशन, राजपूताना राइफल्स, सीएमपी, एएससी, ऑर्डिनेंस, मेडिकल, इंजीनियर सहित विभिन्न सैन्य रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने स्टॉल लगाए। पूर्व सैनिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर संबंधित अधिकारियों से सीधे संपर्क कर समस्याओं का समाधान कराने का अवसर मिला।
95 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान
कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट गैजेट्स प्रदान किए गए। आयोजकों ने बताया कि इसका उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें डिजिटल शिक्षा के अवसरों से जोड़ना है।
युद्ध वीरांगनाओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों की युद्ध वीरांगनाओं का भी विशेष सम्मान किया गया। उन्हें शॉल, सिलाई मशीन, सीलिंग फैन और स्मृति-चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से पूर्व सैनिकों, युद्ध वीरांगनाओं और उनके परिवारों को सेना की ओर से उनके कल्याण एवं सम्मान के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2367765


