[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलेक्टर ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कलेक्टर ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संवेदनशील केंद्रों पर सतर्कता और मतदाताओं की पहचान का नियमानुसार सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश

सीकर : जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने 11 सितम्बर 2026 शुक्रवार को सीकर शहर में स्थित विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बजाज रोड़ स्थि​त जैन स्कूल, डाक बंगला, ए.आर. मेमोरियल स्कूल फतेहपुर रोड तथा सबलपुरा पावर हाउस स्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा मतदान प्रक्रिया को सुचारू, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की पहचान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता की पहचान एवं पहचान-पत्र का नियमानुसार सत्यापन करने के बाद ही उसे मतदान के लिए भेजा जाए। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर तैनात पोलिंग एजेन्टों को अपना पहचान-पत्र निर्धारित रूप से धारण कर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना वैध पहचान-पत्र के किसी भी पोलिंग एजेन्ट को मतदान केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा अनावश्यक भीड़-भाड़ नहीं होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं, मतदाताओं की सुविधा, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया कि मतदान के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो तथा प्रत्येक मतदाता को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदान का अवसर उपलब्ध करवाया जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों पर तैनात कार्मिकों एवं संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए मतदान दिवस पर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सभी कार्मिकों को सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत, यूआईटी सचिव राजवीर चौधरी, सीकर एसडीएम सुभाष चन्द्र, सहायक निदेशक जनसम्पर्क पूरण मल साथ रहें।

Related Articles