[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चलती बाइक पर सांड गिरने से दो मजदूर घायल:रायपुरिया गांव में हादसा, पिकअप ड्राइवर ने पहुंचाया अस्पताल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चलती बाइक पर सांड गिरने से दो मजदूर घायल:रायपुरिया गांव में हादसा, पिकअप ड्राइवर ने पहुंचाया अस्पताल

चलती बाइक पर सांड गिरने से दो मजदूर घायल:रायपुरिया गांव में हादसा, पिकअप ड्राइवर ने पहुंचाया अस्पताल

चूरू : चूरू जिले के रतननगर थाना क्षेत्र के रायपुरिया गांव में चलती बाइक पर अचानक एक सांड गिर गया। इस हादसे में बाइक पर सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको पिकअप ड्राइवर ने अपनी गाड़ी से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया।

अस्पताल में एक मजदूर की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। वहीं, दूसरे घायल मजदूर का डीबी अस्पताल में इलाज किया गया।

घायल मजदूर के परिजनों ने बताया कि वार्ड 28 निवासी अली शेर (35) घरों में पट्टी चढ़ाने का काम करता है। शुक्रवार को वह अपने साथियों के साथ रायपुरिया गांव में पट्टी चढ़ाने गया था। मजदूरों की संख्या ज्यादा होने के कारण वह अपने साथी मुबारिक के साथ बाइक पर गया था।

रायपुरिया गांव से वापस आते समय पोटी बस स्टैंड के पास सड़क पर चलती बाइक में अचानक एक सांड गिर गया। इससे बाइक सवार अली शेर और मुबारिक घायल हो गए। दोनों को रास्ते से गुजर रहे पिकअप ड्राइवर ने डीबी अस्पताल पहुंचाया।

मुबारिक के पैर में गंभीर चोट लगने के कारण परिजन प्राथमिक इलाज के बाद उसे निजी अस्पताल ले गए, जबकि अली शेर का इलाज डीबी अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद अस्पताल में अन्य मजदूर साथियों की भीड़ लग गई। फिलहाल घायल अली शेर की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles