[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में CRPF जवान का हार्ट अटैक से निधन:एक घंटे पहले पत्नी से की थी बात, तिरंगा यात्रा के बाद राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में CRPF जवान का हार्ट अटैक से निधन:एक घंटे पहले पत्नी से की थी बात, तिरंगा यात्रा के बाद राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार

नीमकाथाना में CRPF जवान का हार्ट अटैक से निधन:एक घंटे पहले पत्नी से की थी बात, तिरंगा यात्रा के बाद राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार

नीमकाथाना : सीकर जिले के नीमकाथाना में CRPF जवान राकेश कुमार मीणा (46) का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। निधन से करीब एक घंटे पहले ही उन्होंने अपनी पत्नी ममता से फोन पर बात की थी। मंगलवार रात करीब 3 बजे जवान का पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पुरानाबास लाया गया।

जवान के सम्मान में बुधवार दोपहर 1:30 बजे सदर थाने से पुरानाबास तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने भारत माता की जय और ‘जवान अमर रहें’ के नारे लगाकर राकेश मीणा को श्रद्धांजलि दी।

पुरानाबास में जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े बेटे दक्ष (13) ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान माहौल गमगीन रहा।

अंतिम संस्कार के बाद जवानों के मृतक के बड़े बेटे को तिरंगा सौंपा
अंतिम संस्कार के बाद जवानों के मृतक के बड़े बेटे को तिरंगा सौंपा

सुबह 6 बजे पत्नी से हुई थी आखिरी बात

जवान चचेरे भाई अभिषेक मीणा ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 6 बजे उनकी राकेश से उनकी पत्नी ममता से फोन पर बात हुई थी। इसके करीब एक घंटे बाद सुबह 7:10 बजे राकेश को हार्ट अटैक आया। सुबह 7:20 बजे ममता के पास सेना के हॉस्पिटल से उन्हें फोन आया, जिसमें राकेश के निधन की जानकारी दी गई। अटैक आने के बाद उन्हें तुरंत मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राकेश कुमार मीणा वर्ष 2004 में कॉन्स्टेबल के पद पर सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वे भगत कबीर कॉलेज, मारोली, थाना लखनपुर में हेड कॉस्टेबल के पद पर तैनात थे। जवान के परिवार में पिता बनवारी मीणा, माता पताशी देवी, पत्नी ममता, दो बेटे और एक बहन हैं। बड़े बेटे दक्ष की उम्र 13 वर्ष और छोटे बेटे रोहन की उम्र 11 वर्ष है। उनकी बहन का नाम रेणू है। जवान की पत्नी डीडवाना-कुचामन के सरकारी स्कूल में टीचर है।

भाई भी CRPF में ASI

राकेश मीणा के भाई मनोज मीणा लेह में CRPF में ASI हैं। जवान के निधन की खबर के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों और परिचितों ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

देखें तिरंगा यात्रा से जुड़ी PHOTS-

जवान रोकश मीणा के पार्थिव देह के साथ सदर थाने से पुरानाबास तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।
जवान रोकश मीणा के पार्थिव देह के साथ सदर थाने से पुरानाबास तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।
जवानों पार्थिव देह को पुष्पचक्र अर्पित किए।
जवानों पार्थिव देह को पुष्पचक्र अर्पित किए।
जवानों ने पार्थिव देह को अंतिम सलामी दी।
जवानों ने पार्थिव देह को अंतिम सलामी दी।

Related Articles