[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के लिए माय भारत पोर्टल पर निःशुल्क पंजीकरण शुरू

चूरू : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत देश को 10 क्षेत्रों में बांटा गया है। राजस्थान को ‘गोल्डन वेस्ट क्षेत्र’ में शामिल किया गया है, जिसकी मुख्य थीम विनिर्माण, उद्यमिता एवं हरित विकास रखी गई है।

माय भारत पोर्टल पर युवाओं का चयन पांच पारदर्शी चरणों में किया जाएगा। विकसित भारत चुनौती, सांस्कृतिक, भारत के लिए डिजाइन, नवाचार प्रतियोगिता, युवा उद्यमी और युवा संसद सहित छह प्रमुख क्षेत्रों के माध्यम से युवाओं को अपने जिले और देश के विकास से जुड़े विचार एवं नवाचार प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

माय भारत चूरू की जिला युवा अधिकारी स्नेहलता ने बताया कि 15 से 29 वर्ष के युवाओं को ‘विकसित भारत @2047’ के दृष्टिकोण से जोड़ने और उनकी प्रतिभा एवं विचारों को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों तथा युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Related Articles