[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुण्यतिथि पर विद्यार्थियों को बांटे निःशुल्क स्कूल बैग, बच्चों के चेहरों पर खिली खुशी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पुण्यतिथि पर विद्यार्थियों को बांटे निःशुल्क स्कूल बैग, बच्चों के चेहरों पर खिली खुशी

स्व. महावीर प्रसाद की द्वितीय पुण्यतिथि पर पत्नी सविता आलड़िया की पहल, रायपुर अहीरान और चुड़ीना स्कूल के विद्यार्थियों को मिला उपहार

बुहाना : स्व. श्री महावीर प्रसाद जी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर शिक्षा और समाजसेवा से जुड़ी अनूठी पहल की गई। बुहाना उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर अहीरान एवं शहीद छाजूसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चुड़ीना में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए। यह आयोजन स्व. महावीर प्रसाद जी की धर्मपत्नी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चुड़ीना की प्रधानाचार्य सविता आलड़िया की ओर से किया गया।

परिवार ने विद्यार्थियों के साथ साझा की पुण्यतिथि

कार्यक्रम में सविता आलड़िया के साथ उनके पुत्र डॉ. शुभम ढीकवाल, पुत्री डॉ. योगिता, दामाद डॉ. वैभव गुप्ता एवं स्व. महावीर प्रसाद जी के भाई शिवराम उपस्थित रहे। रायपुर अहीरान विद्यालय में विद्यार्थियों को बैग वितरण के साथ प्रसाद भी वितरित किया गया। वहीं चुड़ीना स्थित शहीद छाजूसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बुहाना ब्लॉक सीबीईओ वेद प्रकाश ने की।

बैग पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

निःशुल्क स्कूल बैग पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित रूप से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

पुण्यतिथि को शिक्षा सेवा से जोड़ना बताया सच्ची श्रद्धांजलि

गांव के गणमान्य लोगों ने परिवार की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्व. महावीर प्रसाद जी की पुण्यतिथि को शिक्षा और समाजसेवा से जोड़कर मनाना उनकी स्मृति को सच्ची श्रद्धांजलि है। ऐसी पहल विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है।

Related Articles