[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 2.92 लाख वोटर कल चुनेंगे शहरी सरकार:4 निकायों में 537 प्रत्याशियों की किस्मत होगी तय; वोट डालने से पहले जानें ये जरूरी बातें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 2.92 लाख वोटर कल चुनेंगे शहरी सरकार:4 निकायों में 537 प्रत्याशियों की किस्मत होगी तय; वोट डालने से पहले जानें ये जरूरी बातें

सीकर में 2.92 लाख वोटर कल चुनेंगे शहरी सरकार:4 निकायों में 537 प्रत्याशियों की किस्मत होगी तय; वोट डालने से पहले जानें ये जरूरी बातें

सीकर : नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में सीकर जिले के 4 शहरों की सरकार के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। जिले में दूसरे चरण के तहत सीकर नगर परिषद, रामगढ़ शेखावाटी, लोसल और धोद नगर पालिका में 11 सितंबर को वोटिंग होगी। सीकर जिले में 11 सितंबर को होने वाली 4 नगर निकायों के चुनाव में कुल 2.92 लाख से ज्यादा वोटर हैं, जो 537 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। सबसे ज्यादा प्रत्याशी सीकर नगर परिषद में हैं, यहां 65 वार्डों में 262 प्रत्याशी हैं। इन निकायों में वोटर्स सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने वार्ड के पार्षद पद के प्रत्याशी के लिए वोट डाल सकेंगे। जिले के बाकी 10 निकायों में 9 सितंबर को वोटिंग हो चुकी है। सभी निकायों के वोटों की काउंटिंग 14 सितंबर को होगी।

सबसे ज्यादा उम्मीदवार वाला वार्ड

सीकर में सबसे कड़ा मुकाबला वार्ड नंबर 18 में हैं, यहां कुल 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। क्योंकि यहां कांग्रेस के साबिर हुसैन और भाजपा के शकील के अलावा 7 निर्दलीय, 1 मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और 1 राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं।

सबसे कम उम्मीदवार वाला वार्ड

वहीं 10 वार्डों में केवल 2-2 प्रत्याशी ही मैदान में हैं। यहां कांग्रेस और बीजेपी कैंडिडेट की सीधी टक्कर है। इनके अलावा यहां अन्य कोई भी कैंडिडेट नहीं है। ये वार्ड 14, 21, 26, 28, 31, 34, 41, 44, 45, 52 हैं। सीकर में नगर निकायों में वोटिंग के दिन निकाय क्षेत्र में अवकाश रहेगा। इसके अलावा 11 सितंबर को सूखा दिवस भी रहेगा। चुनाव वाले निकाय क्षेत्रों में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा-

सीकर डोटासरा का गृह जिला मुख्यालय है। डोटासरा सीकर में ही नवलगढ़ रोड पर रहते हैं। सीकर नगर परिषद में पिछले 2 बोर्ड कांग्रेस ने बनाए। ऐसे में सीकर जिले के सबसे बड़े नगर निकाय सीकर नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनाना बड़ा अहम टास्क बन गया है।

विधायक राजेंद्र पारीक-

सीकर विधायक राजेंद्र पारीक के चहेते जीवण खां पिछले 2 टर्म में नगर परिषद के सभापति रहे। विधायक पारीक ने टिकट वितरण में भी पूरा रोल प्ले किया है। अब शहर की सीट विधायक होने के नाते उनकी सारी जुगत कांग्रेस का बोर्ड बनाने की है।

फतेहपुर विधायक हाकम अली- 

नगर पालिका चुनावों में रामगढ़ शेखावाटी काफी चर्चित है। कांग्रेस विधायक हाकम अली की फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की रामगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बरकरार रखने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। फतेहपुर नगर परिषद की वोटिंग होने के बाद विधायक हाकम अली ने रामगढ़ में पड़ाव डाल दिया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़-

सीकर नगर परिषद में परिसीमन के बाद कई गांव जुड़ गए हैं। इनमें अधिकांश जाट बहुल क्षेत्र हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष बाटड़ ने इस बार पार्षदों की टिकट वितरण में भी रोल निभाया, इसलिए अब भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए हरसंभव कोशिश में जुटे हैं। पिछले काफी समय से कांग्रेस हावी होने के कारण ये जिलाध्यक्ष बाटड़ के लिए टफ टास्क है।

पूर्व विधायक रतन लाल जलधारी-

सीकर शहर में नगर परिषद का बोर्ड बनाना पूर्व विधायक रतन लाल जलधारी के लिए चुनौती बना हुआ है। रतनलाल जलधारी की मर्जी से अधिकांश टिकट वितरण हुआ है। टिकटों के लिए एप्लाई पॉइंट भी जलधारी का घर था। ऐसे में अब भाजपा के दो तिहाई पार्षद जिताने का टास्क मिला है। सीकर शहर में अंदरखाने की गुटबाजी को खत्म करके भाजपा का बोर्ड बनाना पूर्व विधायक जलधारी के लिए चुनौतीपूर्ण है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89