छात्रवृत्ति के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन का आखिरी मौका:नीमकाथाना कॉलेज में 15 सितंबर तक होंगे वेरिफिकेशन, लेट होने पर आवेदन रद्द
छात्रवृत्ति के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन का आखिरी मौका:नीमकाथाना कॉलेज में 15 सितंबर तक होंगे वेरिफिकेशन, लेट होने पर आवेदन रद्द
नीमकाथाना : नीमकाथाना के सेठ नंद किशोर पटवारी राजकीय कॉलेज में छात्रवृत्ति के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन का आखिरी मौका दिया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की छात्रवृत्ति के लिए यह सत्यापन जरूरी है। सत्र 2024-25 के छात्रों को 15 सितंबर तक और सत्र 2025-26 के छात्रों को 15 अक्टूबर तक सत्यापन कराना होगा।
कॉलेज प्रशासन ने बताया कि छात्रों के फायदे को देखते हुए सरकार ने यह एक और मौका दिया है। सत्र 2024-25 में 87 आवेदन ऐसे हैं, जिनका बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हुआ है। वहीं, 249 आवेदनों पर आपत्ति लगी हुई है। इसी तरह, सत्र 2025-26 में 152 आवेदन बिना बायोमेट्रिक सत्यापन के हैं और 506 आवेदनों पर आपत्ति है। कॉलेज ने सभी छात्रों से आखिरी तारीख से पहले बायोमेट्रिक सत्यापन कराने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2365943

