[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खरखड़ा के पास ट्रोले से टकराई बाइक:युवक गंभीर घायल, उपजिला अस्पताल में इलाज के बाद जयपुर रेफर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खरखड़ा के पास ट्रोले से टकराई बाइक:युवक गंभीर घायल, उपजिला अस्पताल में इलाज के बाद जयपुर रेफर

खरखड़ा के पास ट्रोले से टकराई बाइक:युवक गंभीर घायल, उपजिला अस्पताल में इलाज के बाद जयपुर रेफर

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर थाना क्षेत्र के खरखड़ा के पास गुरुवार दोपहर एक ट्रोले और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 3:30 बजे सोलाना निवासी अनिल पुत्र राजेंद्र (26) बाइक पर खेतड़ी से अपने गांव जा रहा था। खरखड़ा के पास बाइक एक ट्रोले से टकरा गई।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल अनिल को संभाला। घायल को तुरंत खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया।डॉक्टरों ने जांच के बाद अनिल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर खेतड़ीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के बारे में जानकारी जुटाई।

Related Articles