[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ के बूथ-55 पर तीन बार खराब हुई ईवीएम:2 घंटे रुकी रही वोटिंग, 69.45 प्रतिशत मतदान हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सुजानगढ़ के बूथ-55 पर तीन बार खराब हुई ईवीएम:2 घंटे रुकी रही वोटिंग, 69.45 प्रतिशत मतदान हुआ

सुजानगढ़ के बूथ-55 पर तीन बार खराब हुई ईवीएम:2 घंटे रुकी रही वोटिंग, 69.45 प्रतिशत मतदान हुआ

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ नगर परिषद के चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आया। यहां सुबह से मतदान केंद्रों पर वोटरों की लाइन देखने को मिली। मतदान के लिए सुजानगढ़ में 89 मतदान केंद्र बनाए गए। मैदान में 215 प्रत्याशी हैं। जिनमें 58 प्रत्याशी भाजपा से हैं। 35 कांग्रेस से हैं जबकि बाकी 122 अन्य हैं।

वार्ड 39 में तीन बार ईवीएम खराब, 2 घंटे रुकी वोटिंग

वहीं 39 में बूथ संख्या 55 पर सुबह 9 बजे से तीन बार ईवीएम खराब हो गई। इस बीच करीब दो घंटे तक वोटिंग रुकी रही, जिसके चलते मतदान के लिए आए लोगों की लंबी लाइन लगी रही। तीसरी बार दोपहर 12 बजे ईवीएम बंद हुई, जो करीब 12:45 बजे ठीक हो पाई।

ईवीएम को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- 3 नंबर बटन, जो निर्दलीय प्रत्याशी के लिए है, उसी में बार-बार तकनीकी खराबी आ रही है। इसका सीधा मतलब है कि पक्ष-विपक्ष मिलकर परिणाम को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

इससे पहले वार्ड 26 के बूथ नंबर 37 में 7:30 बजे तक भी ईवीएम मशीन खराब होने से करीब आधे घंटे तक वोटिंग नहीं हो पाई थी। इस बीच मतदान केंद्र पर लंबी लाइन लगी रही। करीब 35 मिनट बाद ईवीएम मशीन ठीक होने पर मतदान शुरू हुआ।

106 साल की महिला ने डाला वोट

सुजानगढ़ शहर के मालू बास की 106 साल की सूखी देवी पत्नी मोतीलाल मालू ने वार्ड नं. 26 में वोट डाला। बेटे कमाल सिंह मालू के सहयोग से उन्होंने वोट डाला।

नगर परिषद में मतदाताओं की संख्या 81,814 है, जिसमें 41,936 पुरुष मतदाता, 39,877 महिला मतदाता और 1 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। पूरे क्षेत्र में कुल 89 मतदान केंद्र (बूथ) बनाए गए हैं, जिनमें से सुरक्षा के लिहाज से 9 बूथों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।

मतदान की शुरुआत होने के साथ ही प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से वोट की अपील भी करते नजर आए। शहर के कई वार्डों में मुकाबला रोचक बना हुआ है।

देखें मतदान से जुड़ी PHOTO….

सुजानगढ़ के वार्ड नंबर 26 में 106 साल सुखी देवी ने वोट डाला।
सुजानगढ़ के वार्ड नंबर 26 में 106 साल सुखी देवी ने वोट डाला।
पहली बार मतदान को लेकर जेन-जी में उत्साह।
पहली बार मतदान को लेकर जेन-जी में उत्साह।
सुबह 11 बजे तक बड़ी संख्या में महिलाएं वोटिंग के लिए पहुंची।
सुबह 11 बजे तक बड़ी संख्या में महिलाएं वोटिंग के लिए पहुंची।

Related Articles