सावर-दल्लूसर सहित कई गांवों की सड़क बदहाल:जगह-जगह गड्ढे; ग्रामीण परेशान, पीडब्ल्यूडी को बताया पर सुनवाई नहीं, आंदोलन की चेतावनी
सावर-दल्लूसर सहित कई गांवों की सड़क बदहाल:जगह-जगह गड्ढे; ग्रामीण परेशान, पीडब्ल्यूडी को बताया पर सुनवाई नहीं, आंदोलन की चेतावनी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
सरदारशहर : सरदारशहर में सावर से दल्लूसर, तोलासर, भाटवाला, रोलासर और बनियासर जाने वाली मुख्य सड़क बहुत खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों और ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क लंबे समय से खराब है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इसकी मरम्मत के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को सड़क की मरम्मत के लिए जानकारी दी है। इसके बावजूद समस्या वैसी ही बनी हुई है। सड़क खराब होने से दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से सड़क की हालत और बिगड़ जाती है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं हुई, तो वे आंदोलन करेंगे। उन्होंने प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से जल्द सड़क का सर्वे करवाकर टूटे हुए हिस्सों को ठीक करने की मांग की है।
इस बारे में सरदारशहर पीडब्ल्यूडी विभाग के सहायक अभियंता बजरंग लाल ने बताया कि इलाके की सभी टूटी हुई सड़कों का सर्वे करवाया जा रहा है। सर्वे के बाद जरूरत के हिसाब से सड़कों की मरम्मत की जाएगी, ताकि ग्रामीणों को परेशानी न हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2363972

