चूरू नगर परिषद में 72 प्रतिशत से अधिक मतदान:201 प्रत्याशियों को भाग्य ईवीएम में बंद, मतदान केन्द्र में दूसरे वार्ड के लोग आने पर हंगामा
चूरू नगर परिषद में 72 प्रतिशत से अधिक मतदान:201 प्रत्याशियों को भाग्य ईवीएम में बंद, मतदान केन्द्र में दूसरे वार्ड के लोग आने पर हंगामा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। शहर के 96 हजार 790 मतदाता अपनी शहर की सरकार चुनने के लिए वोट डाल रहे है। चूरू में 60 वार्डों के लिए कुल 106 बूथ बनाए गए हैं। इन वार्डों से 201 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनका भविष्य आज ईवीएम में कैद हो गया। चूरू में 72.81 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। दोपहर 3 बजे 63 प्रतिशत मतदान हुआ हैं। मतदाताओं ने सुबह के समय काफी उत्साह के साथ मतदान किया। दिन चढ़ने के साथ-साथ दोपहर में मतदान की रफ्तार कुछ धीमी हो गयी। दोपहर एक बजे तक जहां 52 प्रतिशत मतदान हुआ। अब दोपहर 3 बजे 62 प्रतिशत मतदान पहुंच गया। शहर की गोयनका स्कूल को 2 वार्डो का बूथ बनाया गया। जिसमें वार्ड 53 व वार्ड 58 के वोटर अपना वोट डाल रहे हैं।
चुनाव से जुड़ी झलकियां…





चूरू में चल रहे निकाय चुनाव को लेकर कोतवाली थानाधिकारी गौरव खिड़िया खुद पुलिस टीम के साथ वार्ड में स्थिति जांचने पहुंचे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2364089

