आबादी क्षेत्र में ठेका संचालित होने का आरोप:ठेके के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण, गोकुलपुरा थाना पुलिस को सौंपा ज्ञापन
आबादी क्षेत्र में ठेका संचालित होने का आरोप:ठेके के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण, गोकुलपुरा थाना पुलिस को सौंपा ज्ञापन
बाजोर : बाजोर में कथित अवैध शराब ठेके को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण शराब ठेके के बाहर धरने पर बैठ गए और विरोध जताया। बाद में ग्रामीणों ने गोकुलपुरा थाना पुलिस को ज्ञापन सौंपकर मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से अवैध रूप से शराब का ठेका संचालित किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार ठेका आबादी क्षेत्र में होने के साथ मंदिर और स्कूल के समीप भी संचालित हो रहा है। इसके कारण आम लोगों, स्टूडेंट्स और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
महिलाओं और बच्चों में डर का माहौल
ग्रामीणों का कहना है कि शराब ठेके के आसपास अक्सर लोगों की भीड़ लगी रहती है। इसके चलते आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। ठेके के आसपास असामाजिक गतिविधियों की आशंका के कारण महिलाओं और बच्चों में भी भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस एवं प्रशासन से ठेका हटाने की मांग की है।
पुलिस की समझाइश के बाद खत्म हुआ धरना
ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर गोकुलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया और मौके पर स्थिति शांत हुई।
कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द शराब ठेका नहीं हटाया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि आबादी क्षेत्र के साथ मंदिर और स्कूल के पास शराब ठेका संचालित होना गंभीर विषय है, जिस पर प्रशासन को प्राथमिकता से कार्रवाई करनी चाहिए।
बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान संदीप वर्मा, भवानी सिंह, दिनेश, वसंत, जसवंत, अनिल, सोहन, मोहन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने एक बार फिर प्रशासन से कथित अवैध शराब ठेके को हटाने और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2364057

