[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोद नगरपालिका चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन:प्रत्याशी घर-घर दस्तक और बैठकों के जरिए मतदाताओं को साध रहे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

धोद नगरपालिका चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन:प्रत्याशी घर-घर दस्तक और बैठकों के जरिए मतदाताओं को साध रहे

धोद नगरपालिका चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन:प्रत्याशी घर-घर दस्तक और बैठकों के जरिए मतदाताओं को साध रहे

धोद : धोद नगरपालिका चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है। 11 सितंबर को होने वाले मतदान से पहले सभी प्रत्याशी मतदाताओं तक पहुंचने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। सुबह से ही अलग-अलग वार्डों में महिला और पुरुष उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं और अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं।

प्रचार के अंतिम दिन कई वार्डों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ गली-मोहल्लों में पहुंच रहे हैं। साथ ही, छोटी-छोटी बैठकों के जरिए मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश की जा रही है। महिला प्रत्याशी भी घर-घर जाकर लोगों से लगातार संपर्क कर रही हैं।

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों का खास ध्यान उन मतदाताओं पर है, जिनसे अब तक सीधा संपर्क नहीं हो पाया है। समर्थकों की टीमें भी वार्डों में लगातार लोगों से मिल रही हैं। कई जगहों पर समाज और मोहल्ले के स्तर पर भी बैठकें चल रही हैं। आज शाम प्रचार अभियान खत्म होने के बाद प्रत्याशियों का सीधा चुनाव प्रचार रुक जाएगा। इसके बाद 11 सितंबर को मतदाता मतदान केंद्रों पर जाकर अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे।

Related Articles