जिला निर्वाचन अधिकारी ने फतेहपुर-लक्ष्मणगढ़ में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लापरवाही पर पीठासीन अधिकारी को बदलने के निर्देश
सीकर : नगर निकाय चुनाव के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बुधवार को फतेहपुर और लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर पोलिंग एजेंटों को निर्धारित पहचान-पत्र के साथ उपस्थित रहने तथा संवेदनशील केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ नहीं होने देने के निर्देश दिए। लक्ष्मणगढ़ के एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं के साथ उचित व्यवहार नहीं करने और मतदान कार्य में लापरवाही मिलने पर पीठासीन अधिकारी प्रधानाचार्य कमलेश कुमार को तत्काल बदलने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित कार्मिक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मदरसा तालीमुल इस्लाम संस्थान के बूथ पर 96 वर्षीय अनारदीन अपने पोते वसीम के साथ व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे। इस दौरान सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2363897


