अन्नपूर्णा रसोइयों का निरीक्षण, खाद्य सामग्री के लिए नमूने लिए
कमियां मिलने पर तीन अन्नपूर्णा रसोइयों और तंदूरी नाइट संचालक को सुधार नोटिस
सीकर : शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री के नमूने लिए। सभी नमूने जांच के लिए जयपुर खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पिपराली रोड स्थित तंदूरी नाइट से गेहूं के आटे का नमूना लिया। रेलवे स्टेशन के पास अभिनव सेवा संस्थान की अन्नपूर्णा रसोई से चावल व नमक, पुरानी नगर परिषद के पास खुशबू महिला विकास समिति की रसोई से गेहूं का आटा व दाल तथा बस डिपो के पास मनोरमा संस्थान की रसोई से धनिया पाउडर व गेहूं के आटे के नमूने लिए गए।
निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर तीनों अन्नपूर्णा रसोइयों और तंदूरी नाइट संचालक को सुधार नोटिस जारी कर कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2363786


