हुकमपुरा में 11 केवी लाइन की चपेट में आया युवक:खेत में काम करते समय महफूज की मौके पर ही मौत
हुकमपुरा में 11 केवी लाइन की चपेट में आया युवक:खेत में काम करते समय महफूज की मौके पर ही मौत
जाखल : हुकमपुरा गांव में बुधवार को एक युवक की खेत में काम करते समय 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक का नाम महफूज पुत्र सरवर अली था। यह हादसा हुकमपुरा से निम की ढाणी जाने वाले रास्ते पर हुआ। महफूज खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन से उसे तेज करंट लगा। करंट लगने से महफूज गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को हादसे की सूचना दी। खबर मिलते ही परिजन और कई ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना के बाद परिवार में शोक फैल गया और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। परिजन महफूज को गुढ़ागौड़जी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को गुढ़ागौड़जी सीएचसी की मोर्चरी में रखा गया।
हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइनों की सुरक्षा पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि ऐसी लाइनों से खेतों में काम करने वालों को हमेशा खतरा रहता है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से इन लाइनों की ऊंचाई और सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2363896


