झुंझुनूं की सुलताना नगरपालिका में 81.09 % मतदान:व्हीलचेयर पर पहुंचे बुजुर्ग वोटर, 14 सितंबर को होगी मतगणना
झुंझुनूं की सुलताना नगरपालिका में 81.09 % मतदान:व्हीलचेयर पर पहुंचे बुजुर्ग वोटर, 14 सितंबर को होगी मतगणना
सुलताना : झुंझुनूं जिले के सुलताला में शहरी सरकार को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। सभी बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
पहली बार मतदान करने पहुंचे युवा
चंचल शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में विकास की सोच रखने वाले उम्मीदवार को चुनने के लिए मतदान किया है। चुनाव में पहली बार प्रत्यक्ष भागीदारी कर काफी अच्छा लगा। 90 साल के बजरंगलाल शर्मा ने कहा कि नगर के विकास के लिए कार्य करने के लिए वोट दिया है। उम्मीद ये ही करते है कि जो भी चुना जाए, वो नगर का विकास करें या विकास कार्यों में योगदान दें।
वार्ड 12 में खराब हुई ईवीएम चेंज की
सुलताना नगरपालिका के वार्ड 12 में करीब 11 बजे ईवीएम खराब होने की सूचना मिली। जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी और टीम मौके पर पहुंची और तुरंत ईवीएम चेंज कर मतदान फिर से शुरू करवा दिया गया। इस दौरान करीब पौन घंटा मतदान रुका रहा।

मतदान केंद्रों पर लगी भीड़
शहर के वार्ड एक, 10 और 12 के बूथ पर ही अधिक मतदाता कतार में दिखे। वहीं, अन्य बूथ पर सुबह दस बजे तक अपेक्षाकृत कम मतदाता ही मतदान के लिए पहुंच रहे है। हालांकि, प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को लाने के लिए मान मनुहार में जुटे हैं। पांच संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात हैं। स्काउट गाइड और एनसीसी के बच्चे भी सेवा दे रहे है। 85 वर्षीय बुजुर्ग अजमत, 75 वर्षीय हाफिज व्हील चेयर पर मतदान देने पहुंचे। निर्वाचन विभाग की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है।

इस चुनाव में 128 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 18, कांग्रेस के 22 और 88 अन्य प्रत्याशी शामिल हैं। सुलताना में कुल 13,216 मतदाता हैं। इनमें 7,149 पुरुष मतदाता और 6,067 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या शून्य है। मतदान शुरू होते ही प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से वोट की अपील करते नजर आए। शहर के कई वार्डों में मुकाबला काफी दिलचस्प बना हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2363896


