नवलगढ़ में वार्ड नं-15 में डेढ़ घंटे नहीं चली ईवीएम:वार्ड 27 में दो पक्षों में हाथापाई, शाम 6 बजे तक 71.10% वोटिंग
नवलगढ़ में वार्ड नं-15 में डेढ़ घंटे नहीं चली ईवीएम:वार्ड 27 में दो पक्षों में हाथापाई, शाम 6 बजे तक 71.10% वोटिंग
नवलगढ़ : नवलगढ़ में पालिका चुनाव के मतदान के बीच तीन जगहों पर हंगामा हुआ है। वार्ड 27 में दो पक्षों के बीच हाथापाई हुई है। दोनों पक्षों के प्रत्याशियों ने एक-दूसरे पर फर्जी वोटिंग कराने के आरोप लगाए। सूचना मिलते ही डीएसपी सुगनसिंह और सीआई अजयसिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के समर्थकों को मौके से हटाकर स्थिति को शांत कराया।
इसी तरह पोदार कॉलेज में स्थित वार्ड 4 के मतदान केंद्र पर भी फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया। पंचायत समिति में स्थित वार्ड 3 व 44 के मतदान केंद्र पर भी फर्जी वोटिंग के आरोप को लेकर दो पक्षों के समर्थकों में कहासुनी हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। नवलगढ़ शहर में कुल 49 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

EVM खराब, 1 घंटे 29 मिनट बाद शुरू हुआ मतदान
सूर्यमंडल खेल मैदान स्थित भवन में वार्ड नंबर 15 के मतदान केंद्र पर सुबह 7 बजे से EVM मशीन खराब रहने के कारण मतदान शुरू नहीं हो सका। मशीन को ठीक करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर बाद में EVM बदली गई। इसके बाद करीब 8:29 बजे मतदान शुरू हो पाया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के अनुसार मतदान के लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा, बल्कि मतदान प्रक्रिया में तेजी लाकर इसकी भरपाई का प्रयास किया जाएगा।
161 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद
नवलगढ़ नगर निकाय चुनाव में कुल 161 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 33, कांग्रेस के 45 और अन्य दलों व निर्दलीय श्रेणी के 83 उम्मीदवार शामिल हैं। सभी प्रत्याशियों की नजर अब मतदान प्रतिशत और मतदाताओं के रुझान पर टिकी हुई है।
51,806 मतदाता कर रहे मताधिकार का प्रयोग
नवलगढ़ में कुल 51,806 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 27,069 पुरुष, 24,732 महिला और 5 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर शहर की नई सरकार चुनने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2363784


