उदयपुरवाटी में कार से मिले 7.70 लाख रुपए:निकाय चुनाव को लेकर की जा रही थी जांच, ड्राइवर नहीं दे सका संतोषजनक जवाब
उदयपुरवाटी में कार से मिले 7.70 लाख रुपए:निकाय चुनाव को लेकर की जा रही थी जांच, ड्राइवर नहीं दे सका संतोषजनक जवाब
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी पुलिस ने नगरीय निकाय चुनाव 2026 के मद्देनजर 7.70 लाख रुपए की संदिग्ध राशि जब्त की है। यह राशि एक इनोवा कार से मिली, जिसका ड्राइवर रकम के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। थाना प्रभारी रामपाल मीणा ने बताया कि जिला पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर शहर में आने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही थी। उदयपुरवाटी थाने की एसआई संतोष ने जयपुर और दिल्ली से आने वाले स्टेट हाईवे के संगम स्थल भैरोंघाट पर नाकाबंदी की थी।
इसी दौरान जयपुर की तरफ से आ रही महाराष्ट्र नंबर की एक इनोवा गाड़ी को रोका गया। गाड़ी की डिक्की में रखे एक बैग में 7 लाख 70 हजार 400 रुपए मिले। पुलिस अधिकारी ने ड्राइवर से पैसों के बारे में पूछताछ की, लेकिन वह कोई ठोस जवाब नहीं दे पाया। चुनाव के दौरान इतनी बड़ी राशि गाड़ी में लेकर चलने और संतोषजनक जवाब नहीं देने पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 106 के तहत यह राशि जब्त कर ली।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2362274


