मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के आवेदन शुरू
8 सितंबर से 7 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगी कोचिंग
झुंझुनूं : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र अभ्यर्थी 7 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। योजना के तहत व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विभाग के उपनिदेशक अरविंद ओला ने बताया कि अभ्यर्थी एसएसओ आईडी के माध्यम से अथवा नजदीकी ई-मित्र केंद्र से आवेदन कर सकते हैं। एसएसओ पोर्टल पर मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग विकल्प का चयन कर विद्यार्थी श्रेणी से आवेदन करना होगा।
आवेदक राजस्थान का मूल निवासी हो, माता-पिता की वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम हो तथा उसने पहले अनुप्रति योजना का लाभ नहीं लिया हो। आवेदन के लिए मूल निवास, जाति, आय प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, जनआधार और बैंक खाते से संबंधित विवरण आवश्यक होंगे। आवेदन अभ्यर्थी को स्वयं ऑनलाइन करना होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2362059

