अल्पसंख्यक बालिकाओं के छात्रावास में प्रवेश के आवेदन आमंत्रित
30 सितंबर तक जमा होंगे आवेदन, 50 सीटों पर मिलेगा निःशुल्क आवास व अन्य सुविधाओं का लाभ
झुंझुनूं : सत्र 2026-27 के लिए जिला मुख्यालय स्थित अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। छात्रावास में अल्पसंख्यक बालिकाओं के साथ एससी, एसटी, ओबीसी और एमबीसी वर्ग की छात्राओं को भी प्रवेश दिया जाएगा।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझड़िया ने बताया कि कक्षा 9 से 12, स्नातक, स्नातकोत्तर, मेडिकल, इंजीनियरिंग, एमबीए, बीबीए, नर्सिंग, बीएड सहित अन्य पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्राएं तथा जेईई, नीट, क्लैट, आरएएस और आईएएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली राजस्थान की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।
छात्रावास में कुल 50 सीटें निर्धारित हैं तथा छात्राओं को आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इच्छुक छात्राएं आवेदन पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज 30 सितंबर तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, झुंझुनूं में जमा करा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय समय में 7878705321 अथवा 01592-232032 पर संपर्क किया जा सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2361996
