किसान संघ ने विशेष गिरदावरी करवाकर अकाल घोषित करने की मांग की
बिसाऊ तहसील की मासिक बैठक में किसानों ने उठाए फसल और दूध के उचित दाम से जुड़े मुद्दे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : भारतीय किसान संघ तहसील इकाई बिसाऊ की मासिक बैठक रोहिड़ा स्टैंड स्थित भालोठिया निवास पर तहसील अध्यक्ष सुरेश थाकन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र में बारिश की कमी से खरीफ फसल खराब होने का मुद्दा उठाते हुए विशेष गिरदावरी करवाकर क्षेत्र को अकालग्रस्त घोषित करने की मांग की गई।
प्रांत संगठन मंत्री नीरज कुमार ने युवाओं से नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने का आह्वान किया। किसानों ने क्षेत्र में संचालित सखी डेयरी से दुग्ध उत्पादकों को उचित मूल्य दिलाने तथा सरकार की ओर से दिए जाने वाले दुग्ध बोनस का लाभ दिलाने की मांग भी रखी।
बैठक में 30 सितंबर को दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय किसान संघ के मातृशक्ति सम्मेलन में तहसील की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान मंत्री महावीर चाहर, संभाग उपाध्यक्ष बलबीर सिंह चुड़ैला, जिला उपाध्यक्ष पवन भालोठिया, बिरमी सरपंच छगन सिंह, दिलोई सरपंच सतीश कुमार, जिला प्रचार प्रमुख सतपाल चाहर, पूर्व सरपंच ताराचंद झाग सहित किसान संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2362059

