हरियाणा : हरियाणा सरकार ने किसानों की मांगें मानी, जेल में बंद किसान होंगे रिहा, MSP पर होगी सूरजमुखी की खरीद
किसान नेता कल जेल से रिहा हो जाएंगे। शासन की ओर से डीसी व एसपी धरनास्थाल पर पहुंचे और उन्होंने किसानों को भरोसा दिया। इसके बाद भाकियू प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह मथाना ने आंदोलन खत्म करने की घोषणा की।
हरियाणा : लंबी खींचतान के बाद आखिरकार हरियाणा सरकार ने किसानों की मागों को मान लिया है। सरकार ने सूरजमुखी को प्रति क्विंटल 6400 रुपये के भाव से खरीदने और जेल में बंद सभी किसानों को रिहा की मांग को मान लिया है। वहीं किसानों और सरकार के बीच समझौता होने से 31 घंटे बाद नेशनल हाईवे खुल गया है। जिससे राहगीरों ने राहत की सांस ली।
सरकार के इस फैसले से किसान खुश हैं। किसान नेता कल जेल से रिहा हो जाएंगे। शासन की ओर से डीसी व एसपी धरनास्थाल पर पहुंचे और उन्होंने किसानों को भरोसा दिया। इसके बाद भाकियू प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह मथाना, सुरेश कौथ ने आंदोलन खत्म करने की घोषणा की। जीत की खुशी में किसानों ने आतिशबाजी की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2040223


