चिड़ावा में शिक्षक संघ सियाराम का वार्षिक अधिवेशन:कार्यकारिणी का गठन और हितों पर चर्चा, अमित बराला पांचवीं बार अध्यक्ष बने
चिड़ावा में शिक्षक संघ सियाराम का वार्षिक अधिवेशन:कार्यकारिणी का गठन और हितों पर चर्चा, अमित बराला पांचवीं बार अध्यक्ष बने
चिड़ावा : चिड़ावा में राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) उपशाखा का वार्षिक अधिवेशन हुआ। यह अधिवेशन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मालियों की बगीची में संपन्न हुआ। इसमें अमित बराला को पांचवीं बार अध्यक्ष चुना गया। अधिवेशन में शिक्षकों के हितों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें उच्च पदों पर नियुक्ति के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए पे-प्रोटेक्शन पर आंदोलन करने की बात हुई। संगठन ने प्रांत स्तर तक आंदोलन करने पर चर्चा की।
तबादला नीति और वेतन विसंगति पर प्रस्ताव पारित
इसके अलावा, तृतीय वेतन श्रृंखला, अध्यापकों की तबादला नीति और वेतन विसंगति पर प्रस्ताव पारित किए गए। बाद में रविवार शाम को उपशाखा चिड़ावा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अमित बराला को पांचवीं बार अध्यक्ष बनाया गया।
कार्यकारिणी में अभिषेक कटेवा को ब्लॉक मंत्री, मीरा नेहरा को महिला मंत्री, राजेश झाझडिय़ा को कार्यकारी अध्यक्ष, सत्यवीर बराला को माध्यमिक शिक्षा उपाध्यक्ष, मयंक शर्मा को प्रारंभिक शिक्षा उपाध्यक्ष, नरेंद्र झाझडिय़ा, महेंद्र कुमार वर्मा और महिपाल धायल को सभाध्यक्ष बनाया गया।
विकास नेहरा को प्रवक्ता, राजवीर नेहरा को सदस्य वरिष्ठ अध्यापक, सुभिता भटैया को सदस्य महिला शिक्षा, सुरेंद्र शर्मा किठाना को सदस्य प्रबोधक, ब्रिजेश बुलानिया को उपसभाध्यक्ष, विकास बुलानिया को संगठन मंत्री और विकास जांगिड़ को कार्यालय मंत्री चुना गया।
ये रहे मौजूद
इस निर्वाचन में प्रदेश संरक्षक रणबीर गोदारा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुबेंद्र बिजारणिया, मुख्य महामंत्री उम्मेद डूडी, जिलाध्यक्ष अशोक कुल्हरी, प्रदेश संगठन महामंत्री निरंजन शर्मा, महेश सैनी, वेदप्रकाश घरडू, रामफल गुरावा, रामकिशन सैनी, प्रमेंद्र काजला और नत्थूराम सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। यह निर्विरोध निर्वाचन होशियार सिंह लुनायच और सुमेर सिंह कड़वासरा की देखरेख में संपन्न हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2360019

