[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाय गांव प्रशासक के घर हमले पर सर्वसमाज की बैठक:निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

बाय गांव प्रशासक के घर हमले पर सर्वसमाज की बैठक:निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

बाय गांव प्रशासक के घर हमले पर सर्वसमाज की बैठक:निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

बाय : बाय गांव में प्रशासक तारा पूनिया के घर पर हुए हमले को लेकर रविवार को सर्व समाज की बैठक हुई। बैठक में घटना की निंदा की गई। प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

इस दौरान पूर्व प्रधान दिनेश सुंडा ने कहा कि राजनीतिक और वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। लेकिन किसी महिला के घर पर हमला किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता। वक्ताओं ने बताया कि एकजुटता का मकसद किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ खड़ा होना नहीं है। इसका उद्देश्य अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना और पीड़ित को न्याय दिलाना है।

बैठक में सर्व समाज की ओर से एक कमेटी बनाने का फैसला लिया गया। इस दौरान बाय प्रशासक तारा पूनिया, रामावतार महला, महावीर भामू, बीरबल सिंह गोदारा, गजाधर ढाका, नेमीचंद निठारवाल, राजू जाखल, मुकेश रणवा, प्रमोद गोयनका, प्रदीप, रिंकू बिरोल, धर्मेंद्र बाय, राजेश झाझड़, महिपाल पूनिया, राजू माडांसी, रघुवीर झुरिया सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद थे।

Related Articles