विधायक राजेंद्र पारीक का वार्ड 27 बना हॉट सीट, 4271 मतदाता तय करेंगे जीत-हार
विधायक राजेंद्र पारीक का वार्ड 27 बना हॉट सीट, 4271 मतदाता तय करेंगे जीत-हार
सीकर : नगर परिषद का वार्ड 27 इस बार चुनावी मुकाबले को लेकर चर्चा में है। पालवास रोड स्थित यह वार्ड विधायक राजेंद्र पारीक के क्षेत्र में आता है और पालवास व धोद रोड की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग से जुड़ा है। वार्ड में सड़क, सीवरेज और जलभराव जैसी समस्याएं चुनावी मुद्दा बनी हुई हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार सीवरेज के खुले चैंबर, सड़क पर बने गड्ढे और सीवरेज लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं होने से परेशानी है। दिनभर उड़ती धूल-मिट्टी, बेसहारा गोवंश और श्वानों की समस्या भी लोगों की शिकायतों में शामिल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवरेज लाइन बिछने के बावजूद सभी घरों को अभी तक कनेक्शन नहीं मिले हैं।
4271 मतदाता, कुम्हार समाज के सबसे ज्यादा वोट
एसडीएम कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार वार्ड में 4271 मतदाता हैं। उपलब्ध सामाजिक आंकड़ों में कुम्हार समाज के करीब 1386, माली समाज के 946 और ब्राह्मण समाज के करीब 600 मतदाता बताए गए हैं। जाट, मुस्लिम, सुनार, जांगिड़, राजपूत, बनिया और अन्य समाजों के मतदाता भी चुनावी समीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
भाजपा-कांग्रेस दोनों ने कुम्हार प्रत्याशी उतारे
भाजपा ने चतुर्भुज कुमावत को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने प्रकाश कुमावत (किरोड़ीवाल) को मैदान में उतारा है। दोनों प्रत्याशियों के एक ही समाज से होने के कारण मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। परिसीमन के दौरान वार्ड 20 और 21 के कुछ हिस्सों को जोड़कर वार्ड 27 बनाया गया है, जिससे पुराने चुनावी समीकरण भी बदलने की संभावना है। अब वार्ड की स्थानीय समस्याओं के साथ सामाजिक समीकरण और प्रत्याशियों का व्यक्तिगत जनसंपर्क जीत-हार में अहम भूमिका निभा सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2360019

