[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान का दूसरा चरण शुरू, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान का दूसरा चरण शुरू, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान का दूसरा चरण शुरू, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

सीकर : जिले में मौसमी बीमारियों, चिकनगुनिया और स्वाइन फ्लू की संभावित आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान का दूसरा चरण शुरू किया है। अभियान 7 से 30 सितंबर तक चलेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। आशा, एएनएम, सीएचओ और मच्छर प्रजनन जांच दल की टीमें लार्वा की जांच, बुखार के मरीजों की पहचान, रक्त पट्टिका लेने और मच्छर रोधी गतिविधियां करेंगी। अभियान की नियमित निगरानी कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निर्मल सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षण तेज बुखार, ठंड लगना, लगातार खांसी, गले में खराश, नाक बहना, सिरदर्द, बदन दर्द और अत्यधिक थकान हैं। बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

अस्पतालों में दवाइयों, जांच और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निकाय और पंचायती राज विभाग के सहयोग से नालियों में मच्छर रोधी दवा डाली जाएगी तथा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। घरों में मच्छरों का लार्वा मिलने पर नोटिस और चालान की कार्रवाई भी की जाएगी।

Related Articles