चोरी के चांदी के छत्र खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, पांचों छत्र बरामद
चोरी के चांदी के छत्र खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, पांचों छत्र बरामद
नवलगढ़ : छाजुवाला धाम मंदिर में हुई चांदी के पांच छत्रों की चोरी के मामले में गोठड़ा थाना पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के आरोपी लोकेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पांचों चांदी के छत्र बरामद कर लिए।
पुलिस के अनुसार 25 मई को अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर चांदी के पांच छत्र चोरी कर लिए थे। मामले में पुलिस ने पूर्व में बलराज, मुकेश कुमार और महिपत सिंह को गिरफ्तार किया था, जिन्हें न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
जांच के दौरान चोरी का सामान खरीदने वाले लोकेश की भूमिका सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर छत्र बरामद किए गए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2360011

