बगड़ियों की ढाणी में तारबंदी से सटा बिजली का तार:पास ही सरकारी स्कूल, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल
बगड़ियों की ढाणी में तारबंदी से सटा बिजली का तार:पास ही सरकारी स्कूल, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल
रानोली : रानोली कस्बे की बगड़ियों की ढाणी में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां एक एलटी लाइन का तार तारबंदी के बिल्कुल पास से गुजर रहा है। इससे कभी भी तारबंदी में करंट आ सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा है। खास बात यह है कि घटनास्थल से 20 मीटर से भी कम दूरी पर एक सरकारी स्कूल है। यहां बच्चे रोजाना आते-जाते रहते हैं। ऐसे में यह बिजली का तार बच्चों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बना हुआ है।
ग्रामीण पवन कुमावत ने बताया कि करीब दो महीने पहले सड़क किनारे लगे एक पेड़ की शाखा टूटकर सड़क पर गिर गई थी। टूटी हुई शाखा को तो हटा दिया गया, लेकिन बिजली का तार अभी भी तारबंदी के बहुत पास है। तार और तारबंदी के बीच कम दूरी होने से कभी भी दोनों के संपर्क में आने का खतरा बना हुआ है।
अधिकारियों ने नहीं ली सुध
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या के बारे में कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को बताया है। लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यदि बिजली का तार तारबंदी के संपर्क में आता है, तो आसपास के लोगों, पशुओं और स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2359365


