चुनाव तैयारियां समयबद्ध पूरी करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : राज्य निर्वाचन आयुक्त
चुनाव तैयारियां समयबद्ध पूरी करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : राज्य निर्वाचन आयुक्त
सीकर : राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को सीकर में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरी करने के निर्देश दिए।
बैठक में मतदान केन्द्रों पर सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान दलों की नियुक्ति व प्रशिक्षण, पुलिस जाप्ता, जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति सहित अन्य तैयारियों की समीक्षा की गई। सिंह ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूरी पालना सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने मतदान दलों के रवानगी स्थल, सामग्री संग्रहण एवं मतगणना व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही मतदाता जागरूकता के लिए रैली, रंगोली और विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए।
कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक से मतदान दलों के साथ पर्याप्त पुलिस बल लगाने, थानों में हथियार जमा कराने, अवैध शराब की बिक्री पर रोक और जब्ती की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस बल की जरूरत होने पर पहले से व्यवस्था करने को कहा गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2356990

