[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया:केसीसी टाउनशिप के मंदिरों में हुई विशेष पूजा, 21 फीट ऊंची दही हांडी लगाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया:केसीसी टाउनशिप के मंदिरों में हुई विशेष पूजा, 21 फीट ऊंची दही हांडी लगाई

खेतड़ीनगर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया:केसीसी टाउनशिप के मंदिरों में हुई विशेष पूजा, 21 फीट ऊंची दही हांडी लगाई

खेतड़ी नगर : खेतड़ी नगर स्थित केसीसी टाउनशिप जन्माष्टमी पर्व पर कृष्ण भक्ति के रंग में रंग गई। शुक्रवार सुबह से ही क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी। केसीसी के सनातन धर्म मंदिर और थर्ड सेक्टर स्थित हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

सनातन धर्म मंदिर में केसीसी कार्यपालक निदेशक पुरुषोत्तम दास बोहरा, महिला समाज अध्यक्ष लीला बोहरा, समिति अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना और महामंत्री अभिषेक पारीक मुख्य यजमान के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर जन्माष्टमी कार्यक्रम की शुरुआत की।

शुक्रवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी।
शुक्रवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी।

कृष्णलीला और जीवंत झांकियां बनी आकर्षण

जन्माष्टमी के अवसर पर संजय जिंदड़ की देखरेख में कृष्णलीला और जीवंत झांकियां सजाई गईं। मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़े दृश्य श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में बाल गोपाल द्वारा करीब 21 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ने का आयोजन भी किया जाएगा। इसे लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह रहा।

रात 12 बजे जन्मोत्सव

रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसी कड़ी में सुभाष मार्केट स्थित गायत्री मंदिर, शिव धर्मशाला सहित क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भी जन्माष्टमी पर्व पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में समिति उपाध्यक्ष राजेश डाढेल, राजकुमार टेलर, रमेश कुमार, मंदिर मंत्री विमल शर्मा, आलोक जैदिया, राधाकृष्ण, संजय केडिया, जितेंद्र सोनी, उत्तम सोलंकी, विकास शर्मा, राजेश दोचानिया, नरेश मीणा, हरिराम गुर्जर, श्यामलाल सैनी, महिपाल, दीपक मोदी और कल्याण सिंह मौजूद रहे। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

Related Articles