कथावाचक बोरायड़ा ने सुनाई परीक्षित जन्म और सुखदेव आगमन कथा:कहा- भगवान के नाम का जाप करने से सभी विपत्तियां दूर हो जाती हैं
कथावाचक बोरायड़ा ने सुनाई परीक्षित जन्म और सुखदेव आगमन कथा:कहा- भगवान के नाम का जाप करने से सभी विपत्तियां दूर हो जाती हैं
छापर : छापर कस्बे के चेताखेड़ी मोहल्ले स्थित श्री राधावल्लभ पांडाल में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को कथावाचक पंडित नारायण प्रसाद बोरायड़ा ने परीक्षित जन्म और सुखदेव आगमन प्रसंग की कथा सुनाई। इसे सुनकर श्रोता भावुक हो गए।
कथावाचक बोरायड़ा ने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से पापों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर कथा होती है, वहां भगवान स्वयं विराजमान होते हैं। भगवान के नाम का जाप करने से सभी विपत्तियां दूर हो जाती हैं।
बोरायड़ा ने यह भी कहा कि इस जगत में भगवान की कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। मनुष्य को समाज में अच्छे काम करने चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि कर्म ही प्रधान है, बिना कर्म के कुछ भी संभव नहीं होता। जो मनुष्य अच्छे कर्म करता है, उसे अच्छा फल मिलता है, और बुरे कर्म करने वाले को हमेशा बुरा फल मिलता है।
इससे पहले, विनोद चोटिया ने अपनी पत्नी के साथ भागवत पुराण की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कथावाचक बोरायड़ा का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया। इस दौरान रतन पलोड़, नितेश, मुकेश, बनवारी लाल रतावा, श्रीभगवान बिहानी और विनोद अग्रवाल सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2354729

