[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मतदान वाले क्षेत्रों में 9 व 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मतदान वाले क्षेत्रों में 9 व 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश

मतदान वाले क्षेत्रों में 9 व 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश

झुंझुनूं : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत मतदान दिवसों पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

प्रथम चरण में 9 सितंबर को झुंझुनूं नगर परिषद सहित बगड़, सुल्ताना, नवलगढ़, जाखल, मुकुंदगढ़, डूंडलोद, खेतड़ी और उदयपुरवाटी के निर्वाचन क्षेत्रों में अवकाश रहेगा।

द्वितीय चरण में 11 सितंबर को पिलानी, चिड़ावा, मंड्रेला, विद्याविहार, सूरजगढ़, सिंघाना, बुहाना, मंडावा, बिसाऊ और मलसीसर के मतदान वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Related Articles