चूरू में टैंपो ड्राइवरों से मारपीट पर उतारू युवक गिरफ्तार:पुलिस ने शांति भंग के आरोप में की कार्रवाई, एसडीएम कोर्ट में पेश किया
चूरू में टैंपो ड्राइवरों से मारपीट पर उतारू युवक गिरफ्तार:पुलिस ने शांति भंग के आरोप में की कार्रवाई, एसडीएम कोर्ट में पेश किया
चूरू : चूरू शहर के वार्ड 42 में टैंपो ड्राइवरों के साथ विवाद और मारपीट करने पर उतारू एक युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक पर शांति भंग का आरोप है। पुलिस के अनुसार युवक टैंपो ड्राइवरों के साथ शोर-शराबा कर रहा था और मारपीट करने पर उतारू था। पुलिस टीम ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह शांत नहीं हुआ और लगातार गुस्से में था।
मौके पर मौजूद एसआई मनोज कुमार और उनकी टीम शहर में गश्त कर रही थी। उन्होंने युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपना नाम वार्ड 42 निवासी इकरार खां बताया। पुलिस ने इकरार खां को शांति भंग के आरोप में बीएनएसएस की धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती तो युवक कोई बड़ा अपराध कर सकता था। गिरफ्तार आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2354711