निकाय चुनाव: बच्चे करेंगे अभिभावकों से मतदान की मनुहार
‘मम्मी-पापा वोट जरूर दें’ अभियान के तहत स्कूलों में हुई मतदाता जागरूकता गतिविधियां
सीकर : निकाय आम चुनाव-2026 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए गुरुवार को नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में ‘बाल मनुहार-मम्मी-पापा वोट जरूर दें’ अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
राजकीय विद्यालय नरोदड़ा, शिवराणा का बास सहित विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व का संदेश दिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनलाल जोधराज बजाज में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विद्याधर शर्मा ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मताधिकार की भूमिका समझाई।
महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी हरिकृष्ण के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों और परिजनों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए स्टिकर, अपील कार्ड और पत्र तैयार किए। बच्चों ने संकल्प लिया कि वे मतदान दिवस पर अपने मम्मी-पापा और परिवार के पात्र सदस्यों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि प्रत्येक मत लोकतंत्र को मजबूत करता है। सभी पात्र मतदाताओं को बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2352842

