[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में रहस्यमयी आग से दहशत, दो दिन में कई बार जला घरेलू सामान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में रहस्यमयी आग से दहशत, दो दिन में कई बार जला घरेलू सामान

कपड़े, बिस्तर और गद्दे जले, हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान; चार साल पहले भी इसी घर में हुई थी ऐसी घटना

श्रीमाधोपुर : नगर पालिका क्षेत्र की ढाणी जयराम वाली में एक घर में दो दिन से लगातार अलग-अलग स्थानों पर अचानक आग लगने की घटनाओं से परिवार दहशत में है। आग से कपड़े, बेड, बेडशीट, गद्दे सहित अन्य घरेलू सामान जल गया। परिवार के अनुसार, घटना में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, ढाणी जयराम वाली निवासी जमनलाल सैनी के घर में पिछले दो दिनों से बार-बार आग लग रही है। दशहरे के दिन घर में नवजात शिशु के जन्म पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान आए कपड़े भी आग की भेंट चढ़ गए। लगातार हो रही घटनाओं से परिवार के सदस्य परेशान हैं और आग लगने की वजह समझ नहीं पा रहे हैं।

परिवार के सदस्य बनवारी लाल सैनी ने बताया कि घर में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। हैरानी की बात यह है कि करीब चार साल पहले भी इसी घर में इस तरह की घटना हुई थी। अब दोबारा ऐसी घटनाएं होने से परिवार के लोग सकते में हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin