सीकर में भाजपा-कांग्रेस के 47 करोड़पति उम्मीदवार:24 प्रत्याशियों के बैंक अकाउंट में एक रुपए भी नहीं; निवर्तमान सभापति की पत्नी ज्यादा अमीर
सीकर में भाजपा-कांग्रेस के 47 करोड़पति उम्मीदवार:24 प्रत्याशियों के बैंक अकाउंट में एक रुपए भी नहीं; निवर्तमान सभापति की पत्नी ज्यादा अमीर
सीकर : सीकर में पार्षद का चुनाव लड़ रहे भाजपा-कांग्रेस के 128 उम्मीदवारों में से 36% यानी 47 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इसमें भाजपा के 18 और कांग्रेस के 29 प्रत्याशी हैं। दोनों दलों में सबसे अमीर प्रत्याशी वार्ड नं-34 से कांग्रेस के अशोक चौधरी हैं। अशोक चौधरी के 8 करोड़ से अधिक की संपत्ति है।
वहीं, 35 उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिनके पास न चल संपत्ति है, न अचल संपत्ति और उनके बैंक अकाउंट में भी एक भी रुपया नहीं है। हालांकि इनके पति या पत्नी के पास संपत्ति है।
5 सबसे अमीर उम्मीदवार
नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन के साथ उम्मीदवारों ने शपथ पत्र में संपत्ति की जानकारी दी है। किसी प्रत्याशी के पास करोड़ों की जमीन है, तो किसी के पास महंगी गाड़ियां और शेयर हैं। 2 बार के चेयरमैन जीवण खां से अमीर उनकी पत्नी खतीजा बानो हैं।
कांग्रेस ने वार्ड नंबर-22 से इंदर सिंह पाटोदा को उम्मीदवार बनाया है। इंदर सिंह के पास 8 करोड़ रूपए की चल-अचल संपत्ति है। इंदर सिंह के पास 5 दुकानें, 72 बीघा खेत, 6 बीघा गैर कृषि भूमि और 2 तोला सोना है। इंदर सिंह पाटोदा के पास बैंक अकाउंट में 3 लाख रूपए हैं।
वार्ड 34 से कांग्रेस उम्मीदवार अशोक चौधरी के पास 7.30 करोड़ की अचल संपत्ति है। इसमें गोवर्धन कॉलोनी क्षेत्र में भूखंड भी शामिल है। वे 8वीं तक पढ़े-लिखे हैं और व्यापार से जुड़े हुए हैं। उनके पास कार नहीं है। वे बाइक से चलते हैं।
कांग्रेस ने वार्ड नं. 15 से खतीजा बानो को उम्मीदवार बनाया है। वे 10वीं पास हैं और 1.49 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है। 25 तोला सोने के जेवर हैं। उनके पति जीवण खां के पास 1.39 करोड़ की संपत्ति है।
भाजपा ने वार्ड 35 से निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। वे एमए-एलएलबी पास हैं और एसयूवी से चलते हैं। उनके पास 4.80 करोड़ की संपत्ति है। उन पर 1.60 करोड़ रुपए का कर्जा भी है।
वार्ड संख्या 11 से भाजपा प्रत्याशी यश जलधारी ने बीकॉम की पढ़ाई की है। वे 52.49 लाख की संपत्ति के मालिक हैं। इसमें कंपनियों के शेयर भी शामिल हैं। वे 35 लाख रुपए की एसयूवी में चलते हैं। यश पूर्व विधायक रतन जलधारी के पोते हैं।
5 सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवार
भाजपा और कांग्रेस के करीब 24 प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जिनके बैंक अकाउंट में 1 रूपया भी नहीं है। हालांकि शपथ पत्र में इन उम्मीदवारों के पति-पत्नी के बैंक अकाउंट में काफी जमापूंजी है। देखें डिटेल…
सीकर में भाजपा के प्रत्याशी वार्ड नं-3 से असलम, वार्ड नं-6 से नीतू, वार्ड नं-7 से आकाश सामरिया, वार्ड नं- 8 सुशीला, वार्ड नं- 17 से कंचन के बैंक अकाउंट में एक भी रूपया नहीं है। शपथ पत्र में इनके परिवारजनों के बैंक अकाउंट में ही जमापूंजी दिखाई गई है।
सीकर में कांग्रेस के प्रत्याशी वार्ड नं-3 से आबिद, वार्ड नं-6 से यशोदा, वार्ड नं-19 से सूबे दौलत, वार्ड नं-20 से शंभूदयाल के बैंक अकाउंट में एक भी रूपया नहीं है। शपथ पत्र में इनके परिवारजनों के बैंक अकाउंट में ही जमापूंजी दिखाई गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2352797

