खेत जा रहे युवक पर चचेरे भाई ने किया हमला:कांच की बोतल से फोड़ा सिर, गले और पीठ पर आई गंभीर चोटें
खेत जा रहे युवक पर चचेरे भाई ने किया हमला:कांच की बोतल से फोड़ा सिर, गले और पीठ पर आई गंभीर चोटें
चूरू : चूरू जिले के रतननगर थाना क्षेत्र के ढाढ़रिया चारणान गांव में एक युवक पर कांच की बोतल से हमला किया गया। खेत जा रहे 20 वर्षीय मनीष प्रजापत के सिर, गले और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। घायल युवक को परिजनों ने निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। ढाढ़रिया चारणान निवासी मदनलाल प्रजापत ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले परिवार में उनके भाई से किसी बात पर विवाद हुआ था, जो बाद में सुलझ गया था।
रास्ते में किया बोतल से हमला
मंगलवार सुबह उनका 20 वर्षीय बेटा मनीष पैदल ही खेत जा रहा था। मदनलाल भी उसके पीछे खेत की ओर रवाना हो गए। रास्ते में मनीष को उसका चचेरा भाई नरेंद्र मिला। नरेंद्र ने मनीष के सिर पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। उसी बोतल से मनीष के गले और पीठ पर भी हमला किया गया। बोतल के हमले से मनीष के सिर, गले और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। इसी दौरान नरेंद्र के पिता आशाराम और मां रजनी भी मौके पर पहुंच गए।
घायल बेटे को पिता ने पहुंचाया अस्पताल
शोर शराबा सुनकर मदनलाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल मनीष को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। घायल के परिजनों की ओर से हमले की लिखित शिकायत रतननगर पुलिस को भी दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2352244

