सुजानगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया:वार्ड 41 से थे उम्मीदवार, वार्ड 40 में फारुख भुट्टा को टिकट नहीं देने पर जताया विरोध
सुजानगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया:वार्ड 41 से थे उम्मीदवार, वार्ड 40 में फारुख भुट्टा को टिकट नहीं देने पर जताया विरोध
सुजानगढ़ : चूरू की सुजानगढ़ नगर परिषद के वार्ड 41 से कांग्रेस उम्मीदवार गुलफाम हुसैन ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। गुलफाम हुसैन ने कहा कि उन्होंने वार्ड नंबर 40 में फारुख भुट्टा को टिकट नहीं दिए जाने के विरोध में पर्चा उठाया है। गुलफाम हुसैन ने बताया- फारुख भुट्टा कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता हैं, उनके साथ भेदभाव किया गया।
फारुख भुट्टा के भाई जावेद भुट्टा ने कहा कि हमारा विरोध कांग्रेस से नहीं है। हमारा विरोध जय निवास से है। विधायक मनोज मेघवाल से है। पार्टी में बैठे कुछ बुजुर्ग फैसला ले रहे हैं, इसलिए अब हम भी अपनी ताकत दिखाएंगे। शाहिद खान ने कहा कि कांग्रेस ने कई वार्डों में समर्पित कार्यकर्ताओं की टिकट काटकर अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2352216

