132 केवी जीएसएस मंड्रेला पर रखरखाव कार्य, 3 सितंबर को साढ़े तीन घंटे बिजली बंद
सुबह 6 से 9:30 बजे तक 33 केवी व 11 केवी फीडरों की आपूर्ति रहेगी बाधित
झुंझुनूं : 132 केवी जीएसएस मंड्रेला पर रखरखाव कार्य के चलते 3 सितंबर को सुबह 6 बजे से 9:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता कार्यालय की ओर से रखरखाव के लिए शटडाउन स्वीकृत किया गया है।
इस दौरान 132 केवी जीएसएस मंड्रेला से संचालित सभी 33 केवी और 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।
निगम प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उपभोक्ताओं से रखरखाव कार्य के दौरान सहयोग की अपील की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2350991

