[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में 70 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज:कांग्रेस-भाजपा से टिकट न मिलने पर 69 के पर्चे रद्द; 8 ने नाम वापस भी लिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में 70 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज:कांग्रेस-भाजपा से टिकट न मिलने पर 69 के पर्चे रद्द; 8 ने नाम वापस भी लिए

उदयपुरवाटी में 70 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज:कांग्रेस-भाजपा से टिकट न मिलने पर 69 के पर्चे रद्द; 8 ने नाम वापस भी लिए

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी नगर पालिका चुनाव 2026 में पार्षद पद के लिए नामांकन भरने वाले 70 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज हो गए हैं। वहीं, नाम वापसी के पहले दिन 8 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए।

जानकारी के मुताबिक, उदयपुरवाटी नगर पालिका में पार्षद पद के लिए 70 लोगों के नामांकन रद्द हुए हैं। इनमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 57 उम्मीदवार शामिल हैं, जिन्हें पार्टी का टिकट नहीं मिला था। भाजपा के भी 12 उम्मीदवारों के पर्चे टिकट न मिलने के कारण खारिज हुए। एक निर्दलीय उम्मीदवार का नामांकन कोर्ट से जुड़े मामले की वजह से रद्द किया गया।

जांच के बाद, वार्ड संख्या 1 से 11, 2 से 8, 3 से 3, 4 से 7, 5 से 5, 6 से 8, 7 से 5, 8 से 8, 9 से 3, 10 से 7, 11 से 12, 12 से 5, 13 से 9, 14 से 9, 15 से 6, 16 से 7, 17 से 9, 18 से 5, 19 से 10, 20 से 2, 21 से 5, 22 से 5, 23 से 5, 24 से 6, 25 से 5, 26 से 8, 27 से 5, 28 से 6, 29 से 3, 30 से 8, 31 से 4, 32 से 5, 33 से 3, 34 से 11 और 35 से 5 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए।

नगर पालिका उदयपुरवाटी से वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ने के इच्छुक आठ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। निर्वाचन अधिकारी और एसडीओ तानिया रिणवां ने बताया कि वार्ड संख्या 6 से दिनेश, 7 से सुभाष चंद्र, 14 से शाहरुख खान, 17 से अशोक कुमार, 22 से ममता असवाल, 24 से अमित मीणा, 25 से अनिता देवी और 34 से प्रियंका सैनी ने अपने पर्चे वापस लिए हैं।

Related Articles