बिसाऊ नगरपालिका चुनाव: 19 नामांकन निरस्त, 86 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध
106 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए थे 122 नामांकन पत्र, 25 वार्डों में चुनावी तस्वीर हुई साफ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : बिसाऊ नगरपालिका चुनाव-2026 में नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद चुनावी तस्वीर अब स्पष्ट होने लगी है। नगर पालिका के 25 वार्डों के लिए 106 अभ्यर्थियों ने कुल 122 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जांच के बाद 19 नामांकन पत्र निरस्त किए गए, जबकि 86 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए।
अब अभ्यर्थी 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक अपनी अभ्यर्थिता वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशियों का प्रचार अभियान और तेज होने की संभावना है।
बिसाऊ नगरपालिका क्षेत्र में कुल 19,606 मतदाता हैं। अब मतदाताओं की नजर अंतिम प्रत्याशी सूची और चुनाव चिन्हों के आवंटन पर टिकी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2350737
