[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : मंत्री ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण किया:परिवहन मंत्री ओला रहे झुंझुनूं दौरे पर, मारीगसर में नागरिक अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : मंत्री ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण किया:परिवहन मंत्री ओला रहे झुंझुनूं दौरे पर, मारीगसर में नागरिक अभिनंदन

मंत्री ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण किया:परिवहन मंत्री ओला रहे झुंझुनूं दौरे पर, मारीगसर में नागरिक अभिनंदन

झुंझुनूं : परिवहन मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर झुंझुनूं रहे। इस दौरान मंत्री ने मारीगर गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय विद्यालय में एक कक्षा कक्ष का उद्घाटन किया तथा नव निर्मित ट्यूबवैल का लोकार्पण किया।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ओला ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है, आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के लिए कई कदम उठाए है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों को भी शहरों की तर्ज पर विकास की मुख्य धारा से जोड़ना चाहती है।

इससे पहले ग्रामीणों की ओर से मंत्री का नागरिक अभिंनदन किया गया। इस दौरान अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत समिति प्रधान पुष्पा चाहर मौजूद रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में गिडानिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमेर सिंह महला, उपखंड अधिकारी झुंझुनूं सुप्रिया, पार्षद प्रतिनिधि राकेश झाझडिया, झुंझुनूं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजमत अली, पूर्व सरपंच महेश चाहर, सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी, बीसीएमओ मनोज डूडी, तहसीलदार महेंद्र मूंड, झुंझुनूं डिपो चीफ मैनेजर राकेश गढवाल, डीटीओ झुंझुनूं संजीव दलाल, उप सरपंच साहिन् बानो, उप प्रधान सुल्तान जांगिड़ मौजूद रहे। पंचायत समिति सदस्य झुंझुनूं सुमन राहड़ एवं राकेश राहड़ समेत मारीगसर के ग्रामीणो ने मंत्री ओला का स्वागत किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22