[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस के आभावास में ठेके के पीछे मिला युवक का:परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, एक महीने पहले ही गांव आया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस के आभावास में ठेके के पीछे मिला युवक का:परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, एक महीने पहले ही गांव आया था

रींगस के आभावास में ठेके के पीछे मिला युवक का:परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, एक महीने पहले ही गांव आया था

रींगस : रींगस पुलिस थआना क्षेत्र के आभावास गांव में बुधवार को एक युवक की हत्या कर शव को शराब ठेके के पीछे फेंक दिया। घटना सूचना पर पहुंची रींगस थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरु की है। मृतक की पहचान आभावास निवासी दीपक वर्मा (35) के रुप में हुई है। उसका शव वार्ड नंबर 4 स्थित शराब के ठेके के पीछे मृत हालत में पड़ा मिला। युवक के शरीर पर चोटों के निशान के चलते हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने सीकर से एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर घटनास्थल का मुआयना कराया।

बीमार होने के बाद गांव आया था युवक

परिजनों ने बताया कि दीपक दूसरे राज्य में मजदूरी करता है। टाइफाइड होने पर वह एक महीने पहले गांव आया था। रात में घूमने की बात कहकर वह घर से बाहर निकला था। उसके 6 और 3 साल के दो बेटे है।

पुलिस थाना प्रभारी राजेंद्र कमांडों ने बताया- मृतक के भाई दिनेश कुमार ने बताया कि 25 अगस्त को रात 11 बजे भाभी मृतक की ने कॉल किया था। उन्होंने बताया कि उसका पति दीपक अभी तक घर नही आया है। जिसकी उसकी तलाश की गई थी। सुबह सूचना मिली कि दीपक मृत अवस्था में आभावास शराब ठेके के पीछे पड़ा है। मौके पर पहुंचे तो उसका शरीर खून से लथपथ पड़ा था।

घटना की सूचना पर पहुंचे खंडेला विधायक ने ग्रामीणों से समझाइश की।
घटना की सूचना पर पहुंचे खंडेला विधायक ने ग्रामीणों से समझाइश की।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल रींगस लाया गया। जहां मृतक के परिजन और ग्रामीण आरोपियों कि तत्काल गिरफ्तार और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर अड़ गए।

घटना की सूचना पर खंडेला विधायक सुभाष मील मौके पर पहुंचे और मृतक परिवार को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता भी दिलवाई जाएगी। विधायक ने परिवार की सुरक्षा, मृतक की पत्नी को संविदा नौकरी दिलाने और गांव में शराब की दुकान संचालित न होने देने का भी वादा किया। उनके हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।

इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर आगे की जांच कार्रवाई शुरू की। पुलिस उप अधीक्षक राजेश जांगिड़ ने बताया- मामले में मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही।

Related Articles