रींगस की हजरत जहांगीर शाह दरगाह में चोरी:बिजली के तार और पंप चुरा ले गए बदमाश, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
रींगस की हजरत जहांगीर शाह दरगाह में चोरी:बिजली के तार और पंप चुरा ले गए बदमाश, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
रींगस : रींगस कस्बे में स्थित हजरत जहांगीर शाह की दरगाह में असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की है। ईद मिलादुन्नबी से पहले बीती रात हुई इस घटना में दरगाह से बिजली के तार और पानी का टुल्लू पंप सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया। घटना के बाद बुधवार शाम को विभिन्न समाजों के लोग दरगाह पर एकत्रित हुए और पुलिस को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सुबह दरगाह पहुंचने पर चोरी का पता चला
दरगाह के खादिम शाहनवाज फकीर ने पुलिस को बताया- जब वे सुबह जियारत के लिए दरगाह पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दरगाह के ऊपर लगे गुंबद टूटे हुए थे। टीन शेड के नीचे से बिजली के तार गायब थे और जल व्यवस्था के लिए रखा टुल्लू पंप भी चोरी हो गया था।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
घटना की सूचना मिलते ही मुस्लिम समुदाय सहित कई अन्य समाजों के लोग दरगाह पर जमा हो गए और प्रदर्शन किया। उन्होंने मौके पर पहुंची पुलिस को ज्ञापन देकर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
रींगस थाना प्रभारी राजेंद्र कमांडो ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर भेजा गया और दरगाह की गहनता से जांच की गई। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी की ओर से एक ज्ञापन भी दिया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह घटना छोटी-मोटी चोरी करने वाले लोगों का काम लग रही है। उन्होंने जल्द ही कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
ये रहे मौजूद
इस दौरान प्रदर्शन में भजन गायक कलाकार संतोष व्यास, निवर्तमान पार्षद संजय डाकवाला, ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद शर्मा, अकबर पंवार, जहूरदीन, सद्दाम हुसैन, उस्मान खान, शब्बीर मंसूरी, तेजपाल सिंह खरेशिया, अशरफ खान, अल्ताफ मनिहार और वसीम मंसूरी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2337385


