[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रॉन्ग साइड बोलेरो ने स्विफ्ट को मारी टक्कर, तीन घायल:लढाणा पुलिया के पास हुआ हादसा, NHAI एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

रॉन्ग साइड बोलेरो ने स्विफ्ट को मारी टक्कर, तीन घायल:लढाणा पुलिया के पास हुआ हादसा, NHAI एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया

रॉन्ग साइड बोलेरो ने स्विफ्ट को मारी टक्कर, तीन घायल:लढाणा पुलिया के पास हुआ हादसा, NHAI एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया

पलसाना : पलसाना कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 बाईपास पर लढाणा पुलिया के पास बुधवार रात सड़क हादसा हुआ। रॉन्ग साइड से आ रही एक बोलेरो ने सामने से आ रही स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बोलेरो रॉन्ग साइड से आ रही थी, तभी लढाणा पुलिया के पास उसकी टक्कर स्विफ्ट कार से हो गई। हादसे में बोलेरो सवार श्रीमाधोपुर निवासी समद, तथा पलसाना के गोवर्धनपुरा रोड निवासी रामचंद्र और हरीश घायल हुए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही NHAI की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को पलसाना के राजकीय ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद, श्रीमाधोपुर निवासी समद की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सीकर रेफर कर दिया गया। रामचंद्र और हरीश का उपचार पलसाना के राजकीय ट्रॉमा सेंटर में जारी है।

हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा बोलेरो के रॉन्ग साइड से आने के कारण हुआ। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों और घटनास्थल की स्थिति के संबंध में आगे की जानकारी जुटा रही है।

Related Articles