जिले की 19 शहरी निकायों के लिए नामांकन शुरू:समर्थकों के साथ जुटने लगे नेता, प्रशासन ने हेल्प डेस्क भी बनाई
जिले की 19 शहरी निकायों के लिए नामांकन शुरू:समर्थकों के साथ जुटने लगे नेता, प्रशासन ने हेल्प डेस्क भी बनाई
झुंझुनूं : जिले की 19 शहरी निकायों के लिए गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह 11 बजे से नामांकन पत्र जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन इससे पहले ही सुबह 10 बजे से झुंझुनूं एसडीएम कार्यालय में फॉर्म लेने और जानकारी प्राप्त करने वालों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।
झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव के लिए एसडीएम कार्यालय परिसर में प्रत्याशियों, उनके समर्थकों और वार्डों से पहुंचे लोगों की अच्छी-खासी आवाजाही देखने को मिली। नामांकन प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए प्रशासन की ओर से कार्यालय परिसर में टेंट लगाकर सहायता केंद्र बनाए गए हैं।

यहां कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो प्रत्याशियों को नामांकन पत्र उपलब्ध कराने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने और प्रक्रिया संबंधी मार्गदर्शन कर रहे हैं। नामांकन पत्र प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। 9 निकायों के नामांकन एसडीएम कार्यालयों में और 10 निकाय के पालिका मुख्यालय पर आवेदन होंगे।
- जिले के नौ निकायों—नगर परिषद झुंझुनूं तथा नगरपालिका नवलगढ़, मलसीसर, बुहाना, सूरजगढ़, चिड़ावा, मंडावा, खेतड़ी और उदयपुरवाटी—के नामांकन संबंधित उपखंड कार्यालयों में जमा किए जा रहे हैं।
- वहीं बगड़, जाखल, मुकुंदगढ़, ढूंढलोद, सिंघाना, पिलानी, विद्या विहार, सुलताना, बिसाऊ सहित अन्य निकायों के नामांकन उनके पालिका मुख्यालयों पर लिए जा रहे हैं, जहां रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी मौजूद हैं।
1 सितंबर को जांच, 3 तक नाम वापसी
- 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
- 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे।
- इसके बाद अंतिम प्रत्याशी सूची जारी होगी और 4 सितंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
- पहले चरण का मतदान 9 सितंबर तथा दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को होगा।
- मतगणना 14 सितंबर को कराई जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2337419
