[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी थाने में छात्राओं संग पुलिस ने मनाया रक्षाबंधन:सुरक्षा जागरूकता पर संवाद, ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में भी बताया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी थाने में छात्राओं संग पुलिस ने मनाया रक्षाबंधन:सुरक्षा जागरूकता पर संवाद, ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में भी बताया

खेतड़ी थाने में छात्राओं संग पुलिस ने मनाया रक्षाबंधन:सुरक्षा जागरूकता पर संवाद, 'गुड टच' और 'बैड टच' के बारे में भी बताया

खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस थाना परिसर में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की छात्राओं और पुलिस अधिकारियों-जवानों ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस अवसर पर छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी, जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जागरूक करना था। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें महत्वपूर्ण सुरक्षा टिप्स दिए।

पुलिस ने छात्राओं को बताया- यदि उन्हें अपने आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है या कोई व्यक्ति उन्हें परेशान करता है, तो वे बिना किसी डर के तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। अधिकारियों ने जोर दिया कि किसी भी घटना को छिपाने के बजाय समय पर जानकारी देने से पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिलती है।

छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी, जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक था।

इस दौरान छात्राओं को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस ने समझाया कि बच्चों और छात्राओं को अपने शरीर की सुरक्षा के प्रति सचेत रहना चाहिए तथा किसी भी असहज या गलत व्यवहार की स्थिति में तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या किसी भरोसेमंद व्यक्ति को इसकी जानकारी देनी चाहिए।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को साइबर अपराधों, सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से बातचीत करने और अपनी निजी जानकारी साझा करने को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस आमजन, विशेषकर बालिकाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।

रक्षाबंधन कार्यक्रम में पुलिस और छात्राओं के बीच आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अपने अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर डीएसपी राजेंद्र बुरड़क, थानाधिकारी बुद्धि प्रसाद, एएसआई सुरेन्द्र भारद्वाज, कैलाश चंद, एचसी रोहिताश खटाणा, अशोक कुमार, कांस्टेबल महेश कुमार, राजवीर सिंह और राजेश कुमार सहित अनेक पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77